{"_id":"67f16b6827c8b12ace01aa36","slug":"the-server-was-down-even-on-saturday-tickets-could-not-be-booked-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-126172-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शनिवार को भी डाउन रहा सर्वर, बुक नहीं हो सके टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शनिवार को भी डाउन रहा सर्वर, बुक नहीं हो सके टिकट
Sat, 05 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर में स्थापित एकमात्र रेलवे आरक्षण केंद्र में सर्वर ठप होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सर्वर डाउन होने से आठ दिन से टिकट बुकिंग बंद है। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दूरदराज से यात्री रेल का टिकट बुक करने के लिए आरक्षण केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
प्रधान डाकघर में जिले का एकमात्र रेलवे आरक्षण केंद्र स्थापित है यहां हर रोज 120 से अधिक लोग रेल का टिकट बुक करने के लिए पहुंचते हैं। सर्वर बंद होने से यहां आठ दिनों से टिकट बुकिंग ठप है। शनिवार को भी गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, मुनस्यारी, थल, कनालीछीना सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से यात्री टिकट बुक कराने के लिए आरक्षण केंद्र पहुंचे लेकिन उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
दोपहर तक 50 से अधिक लोग टिकट बुक कराने के लिए सुबह से ही इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें सर्वर ठीक नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। लोगों ने आरक्षण केंद्र के कर्मियों से जल्द दिक्कत दूर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
साइबर कैफे से महंगा टिकट बुक कराने की मजबूरी
रेलवे आरक्षण केंद्र में बुकिंग बंद होने से यात्री भटक रहे हैं। मजबूरन उन्हें टिकट बुक कराने के लिए साइबर कैफे की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां उन्हें महंगा टिकट बुक कराना पड़ रहा है। टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को साइबर कैफे में अतिरिक्त सेवा शुल्क चुकाना पड़ रहा है।
कोट
डाक विभाग ने आरक्षण केंद्र में सर्वर की दिक्कत की सूचना पूर्व मंडल, वाणिज्यिक प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जत नगर (बरेली) को दी है। रेलवे की तरफ से अब तक सर्वर ठीक नहीं किया गया है इससे दिक्कत आ रही है। सर्वर ठीक होते ही टिकट बुकिंग शुरू होगी। - हरीश उपाध्याय, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़