फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road went on Hotmics Pokland machine

हॉटमिक्स रोड पर चला दी पोकलैंड मशीन

Sat, 16 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 16 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The road went on Hotmics Pokland machine
लोनिवि के खिलाफ आक्रोश जताते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

पिछले महीने नगर क्षेत्र में की गई हॉटमिक्स सड़क पर लोनिवि ने खुद ही चेन वाली पोकलैंड मशीन चला दी। इससे सड़क कई जगह उधड़ गई है। जानबूझकर सड़क को नुकसान पहुंचाने के लिए मशीन चलाने से लोग भड़क गए और मोटर स्टेशन पर एकत्र होकर गुस्सा जताया। बाद में तहसीलदार खुशाल राम को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। टैक्सी यूनियन ने मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क की दुर्दशा पर रोष जताते हुए कहा कि सड़क इतनी खराब है कि इसमें वाहन चलाने में भी डर लग रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों बाद नगर की सड़कों पर हॉटमिक्स हुआ था, लेकिन लोनिवि ने इस पर चेन वाला डोजर चलाकर खुद ही नुकसान पहुंचा दिया। लोगों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को हटाने और उनके कार्यों की जांच की मांग की। कहा गया कि लोनिवि की कई आंतरिक सड़कें 15 दिन से बंद पड़ी हैं, लेकिन उनको खोलने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। विभाग के पास स्थायी जेई और एई भी नहीं हैं।
विज्ञापन


समाजसेवी गोवर्धन बृजवाल ने कहा कि लोनिवि में अंधेरगर्दी चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुनस्यारी को अलग-थलग करने में लोनिवि का बड़ा हाथ है। बताया गया कि थल-मुनस्यारी रोड खोलने के लिए इस पोकलैंड मशीन को हॉटमिक्स से ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed