फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The road was closed for 12 hours

सड़क बंद होने से 12 घंटे फंसी रही बारात

Tue, 26 Apr 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 26 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन

मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मदकोट-बोना मोटर मार्ग से बारात लेकर जाना बर्नियागांव के लोगों को भारी पड़ गया। ठीक लौटते वक्त सड़क बंद होने से बारात की गाड़ियां 12 घंटे तक फंसी रह गईं। बताया गया कि बर्नियागांव के नारायण सिंह के बेटे गंगा सिंह की बारात रविवार की सुबह तोमिक गांव गई थी।

विज्ञापन


बाराती मदकोट-बोना मार्ग से झापुली नामक स्थान तक वाहनों से गए। एक दिवसीय बारात रविवार को शाम करीब पांच बजे जब झापुली नामक स्थान पर पहुंची तो पता चला कि उससे थोड़ा आगे रोड बंद है। सड़क का निर्माण कर रही कंपनी ने अपराह्न में चट्टान तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग कर दी थी। जिस कारण भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन


सड़क बंद होने के कारण बारातियों के वाहन फंस गए। दूल्हा, दुल्हन समेत सभी बाराती सड़क खुलने के इंतजार में बैठे रहे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह पांच बजे जब सड़क से मलबा हटा तब जाकर बारातियों के वाहन आगे बढ़ पाए। बर्नियागांव में बारात लौटकर न आने से लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सभी पुरुष और बच्चे तो बारात में गए थे। गांव में सिर्फ महिलाएं थी। किसी तरह गांव की महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाया गया कि रोड बंद होने के कारण बारात झापुली से आगे नहीं बढ़ सकी। जिस स्थान पर रोड बंद हुई थी, वहां से बर्नियागांव की दूरी 30 किलोमीटर है। रात के समय इतनी दूरी को तय कर पाना संभव नहीं था। बारात में 100 लोग शामिल थे। यह सभी 12 जीपों में सवार होकर गए थे। सभी ने गाड़ियों में बैठकर ही रात बिताई।

मुनस्यारी। बर्नियागांव के चंद्र सिंह इमलाल, उमेद सिंह, उत्तम सिंह, हरीश सिंह, गोकर्ण सिंह आदि का कहना है कि ब्लास्टिंग करने के बाद सड़क से तत्काल मलबा हटाया जाना चाहिए था। यह लोग भी बारात में शामिल थे। उन्होंने कहा कि रात गहराने पर जंगली जानवरों का डर भी सताने लगा।

बारातियों के पास रात के भोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी जबकि बर्नियागांव में बारातियों के लिए बनाया गया खाना बर्बाद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह की गंभीर लापरवाही की जांच की जानी चाहिए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


मुनस्यारी। मदकोट से बोना मोटरमार्ग के निर्माण में घोर अनियमितताओं का आलम है। इस सड़क की कटिंग और मरम्मत के समय भी ब्लास्टिंग की जाती है, जबकि पहाड़ों में उच्च क्षमता की ब्लास्टिंग पर रोक है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की अनियमितता के कारण अक्सर रोड बंद होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed