{"_id":"a95f6ad381da4a82fda6f0383c673b83","slug":"the-road-to-protest-against-the-denial-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से वंचित करने के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से वंचित करने के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुवानी से जौरासी तक प्रस्तावित सड़क से सौगांव को वंचित करने के विरोध में सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सड़क सुविधा से गांव को वंचित किया गया तो वह निर्माण कार्य रोक देंगे। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों ने कहा कि इस समय मुवानी से जौरासी के लिए सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क की जो सर्वे की गई है उसके अनुसार सौगांव को वंचित करने से 250 परिवारों को कभी भी सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह का सर्वे ही क्यों किया जाए जिससे अधिकांश आबादी वंचित हो रही हो। एक ओर सरकार सभी गांवों को सड़क सुविधा का लाभ देने की बात करती है दूसरी ओर निर्माण के काम में लगे विभाग मनमर्जी से काम कर रहे हैं। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में सौगांव ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले तड़खेत, कफलीगांव और सौगांव को सड़क सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। अन्यथा गांव के लोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन में सरपंच राधिका खोलिया, आन सिंह, गजेंद्र सिंह, चंदर राम, नरेंद्र राम, गोपाल राम, कुंदन राम, भूपाल सिंह, रेखा देवी, ललित सिंह समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन