{"_id":"6a9693c173be2f874d03d365","slug":"the-road-on-adi-kailash-marg-was-closed-due-to-debris-and-boulders-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: आदि कैलाश मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद, तीन घाटियों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: आदि कैलाश मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद, तीन घाटियों का संपर्क टूटा
Tue, 01 Sep 2026 02:28 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:28 PM IST
सार
पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुला गाड़, एला गाड़ और मलघाट में मलबा व बोल्डर गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं। इससे दारमा, चौदास और व्यास घाटी का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
आदि कैलाश मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर कुला गाड़, एला गाड़ और मलघाट में मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद है। बारिश के चलते बीआरओ की ओर से सड़क खोलने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। कुला गाड़ और एला गाड़ में मार्ग बंद होने से दारमा, चौदास और व्यास घाटी का तहसील मुख्यालय से संपर्क फिलहाल कट गया है। बीआरओ अधिकारियों के अनुसार मौसम ठीक होने के बाद सड़क खोलने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
गणाई गंगोली के चौकी बैंड में चट्टान से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क फिर बंद हो गई। लगातार बारिश और पत्थर गिरने से जेसीबी से भी सड़क खोलने का काम नहीं हो पा रहा है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। पिथौरागढ़-दिल्ली और धारचूला-दिल्ली के बीच संचालित रोडवेज बसें भी मार्ग बंद होने के कारण फंसी हैं।
विज्ञापन
उधर प्राथमिक पाठशाला शेराघाट के आंगन की करीब 40 मीटर लंबी सुरक्षा दीवार पूरी तरह गिर गई है। दीवार के पास बिजली का पोल भी लगा है, जिसके कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है। स्कूल के नीचे घर होने के कारण पोल गिरने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। ग्राम प्रधान हरीश डसीला ने तहसील प्रशासन और संबंधित विभाग को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
अस्कोट क्षेत्र में भी लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के कारण ग्रामीण मवेशियों के लिए घास लेने भी नहीं जा सके। अधिकांश लोग घरों से बाहर नहीं निकले।