फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The rain continued in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में दूसरे दिन भी बारिश जारी

Mon, 02 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
The rain continued in Pithoragarh
दूसरे दिन भी बारिश जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ में 33 मिमी और चंपावत में 46 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को दोपहर तक बारिश का क्रम जारी रहने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक डा. आनंद शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर मंगलवार तक बना रहेगा। आगे भी हल्की बारिश की संभावना है। जिन स्थानों पर नमी की मात्रा ज्यादा रहेगी, वहां पर बारिश की संभावना बन सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार मिलम में पांच फीट, गुंजी में तीन फीट तक ताजा बर्फ गिरी है। धारचूला तहसील में रूंग, सिर्खा तक बर्फ गिर चुकी है। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह बर्फ से पट गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी उपजिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बंद सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed