{"_id":"57ab5a5f4f1c1b8e34ee4bf3","slug":"the-pwd-performance-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने किया लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने किया लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती थल मड़गांव की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क मार्ग से वंचित मढ़ गांव की महिलाओं ने बुधवार को लोनिवि बेड़ीनाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी उनके गांव को मोटर सड़क की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि थल-भट्टीगांव सड़क का निर्माण किया जा रहा है, यदि इस सड़क को एक किमी आगे बढ़ाया जाता है तो मढ़ गांव को इसका लाभ मिल जाता, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि थल बाजार मढ़ गांव से छह किमी की दूरी पर है। स्कूली बच्चों को पैदल स्कूल जाना पड़ता है। किसी मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में गांव के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने लोनिवि पर जानबूझकर सड़क मार्ग से वंचित रखने का आरोप लगाया है। कहा कि यदि मढ़ गांव को सड़क मार्ग से नहीं जोड़ा गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में राजयंती देवी, जानकी देवी, नारायणी देवी, कमला देवी, राधिका देवी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन