{"_id":"579515644f1c1bcc38c4bb64","slug":"the-plantation-in-didihat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों के दसवें दल ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों के दसवें दल ने किया पौधरोपण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलास मानसरोवर यात्रा के 10वें दल के सदस्यों ने गुंजी स्थित मानसरोवर वन में पौधरोपण किया। कैलास यात्रियों के दो दल तिब्बत में कैलास मानसरोवर की परिक्रमा कर रहे हैं। अब तक छह दल यात्री पूरी कर दिल्ली लौट चुके हैं। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के जवान कैलास यात्रा के पैदल रास्तों में यात्रियों को मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसबी के कार्यवाहक सेनानायक बांके बिहारी ने बताया कि यात्रा मार्ग की सबसे कठिन चढ़ाई लमारी, बूंदी, छियालेख, कालापानी में है। यहां यात्रियों को जलपान और रास्तों को पार कराने में जवान मदद कर रहे हैं। आईटीबीपी के कैलास यात्रा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा का 7वां दल वापसी में गाला, 8वां दल तिब्बत के कूजू, 9वां दल तिब्बत के दार्चिन में पर्वत की परिक्रमा कर रहा है।
विज्ञापन
यात्रा के 10वें 41 सदस्यीय दल का गुंजी में मेडिकल हुआ। मेडिकल में सभी यात्री फिट पाए गए। मेडिकल से पहले यात्रियों ने मानसरोवर वन में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। 11वां दल रविवार को आधार शिविर धारचूला से सिर्खा पहुंच गया है। इस बार कैलास मानसरोवर की यात्रा पर 18 दल जाएंगे।
विज्ञापन