{"_id":"65d8d825bac301bce702a249","slug":"the-plane-came-to-pithoragarh-twice-on-friday-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-110530-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शुक्रवार को दो बार पिथौरागढ़ आया विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शुक्रवार को दो बार पिथौरागढ़ आया विमान
Fri, 23 Feb 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शुक्रवार को विमान सेवा जारी रही। देहरादून से विमान दो बार पिथौरागढ़ आया। विमान सेवा सुचारु होने से सीमांत के लोगों को काफी राहत मिली है। पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को विमान सेवा संचालित हो रही है। इस सप्ताह मौसम की खराबी के कारण सोमवार और मंगलवार को विमान सेवा बाधित रही थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। शुक्रवार को विमान ने पिथौरागढ़ के दो चक्कर लगाए। उपजिलाधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार को भी विमान दो बार नैनीसैनी एयरपोर्ट आएगा। संवाद
चंपावत में किसी यात्री ने नहीं लिया हेली सेवा का लाभ
चंपावत। चंपावत से हल्द्वानी के लिए बृहस्पतिवार को शुरू हुई हेली सेवा के लिए दूसरे दिन कोई भी बुकिंग न मिलने के कारण किसी भी यात्री ने हवाई सफर नहीं किया। हालांकि हवाई जहाज अपने समय अनुसार दो बार चंपावत जरूर पहुंचा। शुक्रवार को हल्द्वानी से चंपावत हेली सेवा के लिए किसी भी यात्री ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। चंपावत से पहले दिन मात्र दो यात्रियों ने हवाई सफर का आनंद लिया। दूसरे दिन किसी ने भी कोई बुकिंग नहीं कराई। हेरिटेज एविएशन के प्रभारी शेर सिंह यादव ने बताया कि दूसरे दिन हेली अपने समय अनुसार दो बार आया, लेकिन बुकिंग नहीं होने के कारण किसी भी यात्री ने सफर नहीं किया। संवाद