फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The person became healthy, reports of Omicron getting infected with a delay

व्यक्ति हो गया स्वस्थ, देरी से आई ओमिक्रॉन संक्रमित होने की रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The person became healthy, reports of Omicron getting infected with a delay
पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण के बीच बाजार में भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं क्षेत्र में ओमिक्रॉन जांच की कोई सुविधा नहीं है। इसके लिए नमूने जीनोम सिक्वेसिंग के लिए देहरादून भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने में समय लग रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप मिलने की पुष्टि हुई लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुका था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में 23 दिसंबर 2021 में नगर से सटे एक गांव का एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच भी की। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण को रोकने का कार्य किया। इधर हल्द्वानी लैब से संक्रमित का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए देहरादून भेजा गया, जिसमें उसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट सोमवार रात आई, तब तक संक्रमित ने आइसोलेशन अवधि पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों की प्राथमिकता बनती है कि वो जांच रिपोर्ट आने तक घर पर रहे। जाने अनजाने अपने क्षेत्र में ओमिक्रॉन फैला सकते हैं।
जिस संक्रमित ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। उसने 30 दिसंबर को ही आइसोलेशन पूरा कर लिया था। उसे किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं थी। वो 23दिसंबर को वो संक्रमित मिला था। जांच के बाद क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया था। जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से सिर्फ नियमों का पालन कर ही रोका जा सकता है, जिसमें जनता के सहयोग की अपेक्षा है। - डॉ. एचएस ह्यांकी,सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed