फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The people of the frontier are banging on the roads of Pithoragarh

पिथौरागढ़ की सड़कों में धक्के खा रहे हैं सीमांत के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The people of the frontier are banging on the roads of Pithoragarh
चकेश्वर पुल के पास जलभराव की समस्या को देखते हुए मिट्टी भरी गई है जिसमें वाहन रपट रहे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की बदहाल सड़कों पर लोग हर रोज संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नैनीसेनी एयरपोर्ट समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली जाजरदेवल-सेरी कुंडार- सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि सड़क पर एक माह पूर्व ही लोनिवि ने पेंच मरम्मत और नाली निर्माण का कार्य किया था। इसके अलावा पंडा बाईपास से एयरपोर्ट और विण क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क भी लंबे समय से खस्ताहाल है।
विज्ञापन

जाजरदेवल से नैनीसेनी एयरपोर्ट और सेरी कुंडार को जोड़ने वाली सड़क वर एक माह पूर्व पेंच मरम्मत का कार्य हुआ था। एक माह में ही पेंच कार्य धुल गया है। सड़क में पहले से ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। नालियों में किया गया कंक्रीट पूरी तरह टूट गया है। बदहाल सड़क पर कई दो-पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

पंडा से नैनीसेनी और एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क एक किमी क्षेत्र में पूरी तरह बदहाल हो गई है। लंबे समय से इस सड़क को ठीक नहीं किया गया है। इस सड़क पर बड़ी संख्या में टनकपुर और हल्द्वानी से वाहन आते हैं। सड़क चटकेश्वर मंदिर से पंडा तक पूरी तरह बदहाल है। कांग्रेस नेता मोहित जोशी ने सड़कों को शीघ्र ठीक नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच के बदहाल होने से लोग परेशान
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच सनवाल बैंड, रई पुल, बस्ते, पंडा और आईटीबीपी जाजरदेवल, सल्मोड़ा सहित कई अन्य स्थानों पर पूरी तरह खराब हो है। बस्ते शिवालिक बैंक्वेट हॉल के पास सड़क पर गड्ढे होने के कारण कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए हैं। इसके अलावा सल्मोड़ा पेट्रोल पंप के पास से बीआरओ दो माह से कलवर्ट निर्माण का कार्य कर रहा है। कार्य पूरा नहीं होने से लोग परेशान हैं।

जाजरदेवल-नैनी सड़क में जिस स्थान पर गड्ढे हुए हैं, उनमें कार्य नहीं हो पाया था। शीघ्र ही पेंच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। - सुनील कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed