{"_id":"5759a47f4f1c1bc1459c5b23","slug":"the-other-day-a-helicopter-flew-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं उड़ा हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं उड़ा हेलीकॉप्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर का किराया कम करने की मांग पर धारचूला में तहसीलदार को ज्ञापन देते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला से गुंजी और दारमा घाटी जाने के लिए यहां पहुंचे हेलीकॉप्टर को बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी कोई यात्री नहीं मिला। हेलीकॉप्टर तय शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार तक धारचूला में रहेगा। उसके बाद तीन दिन मुनस्यारी से मिलम के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, हेलीकॉप्टर का किराया अधिक होने से नाराज भाजपाइयों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया और मांग की कि किराया पिछले साल की तरह एक तरफ का 2500 रुपये किया जाए।
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कापड़ी ने कहा कि हेलीकॉप्टर में इतना अधिक किराया देकर कोई भी व्यक्ति सफर नहीं कर पाएगा। एक व्यक्ति को गुंजी से आने जाने में 11 हजार रुपये से अधिक की राशि चुकानी पड़ जाएगी। ज्ञापन देने वालों में दीपक रौंकली, खुशाल सिंह, लक्ष्मण कुटियाल, जिला पंचायत सदस्य मंजुला बुदियाल, यशोदा देवी आदि थे।
विज्ञापन
उधर, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा 31 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में स्थानीय नागरिकों को टैक्स समेत एक तरफ का 5750 रुपये किराया देना होगा, यदि कैलास यात्री हेलीकॉप्टर से जाना चाहें तो हर यात्री को गुंजी तक का किराया 10 हजार रुपये देना होगा। बाहरी लोगों और पर्यटकों के लिए किराए की राशि 12500 रुपये तय है।
विज्ञापन