फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The moon was shocked to see my appearance

मेरा रूप देखके चंद्रमा शरमा गया अरु छुप गया

Tue, 16 Oct 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
The moon was shocked to see my appearance
डीडीहाट की रामलीला में दर्शकों के बीच नृत्य करती सूर्पणखा - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय की सदर और टकाना की रामलीला में भरत-कैकई संवाद, भरत-राम मिलन, सूर्पणखा के नाक, कान काटने का मंचन किया गया। पंचवटी पहुंची रावण की बहन सूर्पणखा राम और लक्ष्मण पर मोहित होकर कहती है-मेरा रूप देखके चंद्रमा शरमा गया अरु छुप गया। लक्ष्मण सूर्पणखा के नाक, कान काट लेते हैं। टकाना में खर-दूषण वध, और सदर में सीता हरण तक की लीला हुई।

विज्ञापन


गंगोलीहाट। हाट कालिका के दरबार में चल रही रामलीला में दूसरे दिन सीता स्वयंवर की लीला हुई। कई देशों के राजा जब शिव धनुष तोड़ना तो दूर धनुष को हिला तक नहीं पाए। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान राम धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगते हैं तो धनुष टूट जाता है। सीता भगवान राम का वरण कर लेतीं हैं।
विज्ञापन


बेड़ीनाग। यहां दशरथ के दम तोड़ने, भरत का चित्रकूट में राम से मिलन के दृश्य दिखाए गए। भरत का माता कैकई के साथ तीखा संवाद होता है। शत्रुघ्न दासी मंथरा को लात मारते हैं। मुख्य अतिथि मोहन पलड़िया का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत धानिक ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। अस्कोट में रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन नटी-सूत्रधार नाटक से देवगणों की स्तुति तक की लीला हुई। बैड़ा की रामलीला में दशरथ मरण तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि महिमन कन्याल ने विधायक की ओर से मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

डीडीहाट। यहां सूर्पणखा के नाक, कान काटने से सीता हरण, जटायु मरण तक की लीला हुई। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता पुष्पा देउपा, विशिष्ट अतिथि चंचल चौहान, राजेंद्र बोरा थे। उधर, मिर्थी में रामलीला का शुभारंभ आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने किया। पहले दिन नारद मोह से लेकर राम जन्म तक के दृश्यों दिखाए गए। वक्ता मैनेजर सीबीएस कन्याल हैं।

थल। यहां दशरथ मरण, भरत-कैकई संवाद का मंचन किया गया। शत्रुघ्न के मंथरा को लात मारने, भरत के चित्रकूट पहुंचने तक की लीला दिखाई गई।
कनालीछीना। कनालीछीना में भी रामलीला शुरू हो गई है। पहले दिन रामजन्म तक की लीला दिखाई गई। रामलीला में इस बार राम, लक्ष्मण, सीता, भरत का अभिनय बालिकाएं कर रही हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी प्रेम सिंह दिगारी ने उद्घाटन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष कमान सिंह अन्ना ने सभी का आभार जताया।

झूलाघाट में 18, लोहाथल में 20 से रामलीला
झूलाघाट/धरमघर। झूलाघाट में 18 अक्तूबर से रामलीला होगी। झूलाघाट रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने बताया कि इस बार रामलीला में प्रत्येक दिन झांकियां दिखाई जाएंगी। झूलाघाट की रामलीला देखने नेपाल से भी लोग पहुंचते हैं। धरमघर के लोहाथल में 20 अक्तूबर से रामलीला होगी। वासुकीनाग (लोहाथल) रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह कार्की ने बताया कि रामलीला भव्य होगी।


विद्यार्थियों ने बनाया रावण का पुतला
पिथौरागढ़। रामलीला को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह बना है। ग्रीनवैली सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों ने रावण का पुतला तैयार किया है, जिसे दशमी के दिन 19 अक्तूबर को दहन किया जाएगा। स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार जोशी ने कहा कि तब एक रावण था, आज भ्रष्टाचार, प्रदूषण रूपी कई रावण हैं, इनका खात्मा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed