{"_id":"694977125e5148e3df0eaf29","slug":"the-meeting-was-inconclusive-and-residents-of-madkot-are-adamant-on-a-road-blockade-from-today-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-136229-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैठक बेनतीजा, आज से चक्काजाम पर अड़े मदकोटवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैठक बेनतीजा, आज से चक्काजाम पर अड़े मदकोटवासी
Mon, 22 Dec 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वैकल्पिक मार्ग दुरुस्त करने और मुआवजे आदि की मांग के लिए सोमवार को मदकोट क्षेत्र के लोगों की तहसील प्रशासन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। इस दौरान प्रशासन की ओर से केवल सड़क निर्माण का आश्वासन देकर चक्काजाम टालने का अनुरोध किया गया लेकिन जनता और सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन के अनुरोध को ठुकरा दिया। जनता ने पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर से चक्का जाम करने का निर्णय लिया। ग्राम प्रधान संजू धामी ने कहा कि मदकोट के लोगों को अब आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन