फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The loss of millions of garments in the store fire

गारमेंट्स की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Mon, 11 Apr 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Mon, 11 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The loss of millions of garments in the store fire
घटनास्‍थल का मुआयना करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर के रेडीमेट गारमेंट्स की दुकान में रविवार रात लगी आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 
रविवार रात करीब दो बजे सिमलगैर में स्थित ऐंजल्स गारमेंट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मौके पर लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। सिमलगैर के एक व्यापारी ने दुकान स्वामी सुमित कुंवर को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। आग की लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 2.45 बजे फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा। फायर सर्विस के लोगों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया था। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

आग अन्य जगह नहीं फैली अन्यथा हादसा जबरदस्त हो सकता था। सिमलगैर शहर के मुख्य बाजारों में से एक है। आग फैलती तो उसके दायरे में आसपास के भवन आ सकते थे।  दुकान स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। सोमवार सुबह  पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाल ध्यान सिंह को आग लगने के कारणों की पड़ताल के आदेश दिए। दुकान स्वामी सुमित कुंवर ने बताया कि करीब 25 से 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। नुकसान की पूरी जानकारी स्टाक के मिलान से पता चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed