{"_id":"5bba396f867a5514bf635fab","slug":"the-live-pamphlet-showing-on-the-curtain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर दिखा कबूतरी का जीवनचरित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्दे पर दिखा कबूतरी का जीवनचरित्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में लोकगायिका कबूतरी देवी पर डॉक्यूमेंट्री देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक गायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी के जीवन और गायकी पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘अपनी धुन में कबूतरी’ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म संजय भट्ट के निर्देशन में बनी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में रविवार को हुए कार्यक्रम में डाक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता उमा भट्ट एवं इतिहासकार पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक ने कबूतरी देवी के जीवन संघर्ष और गायकी पर विस्तार से प्रकाश डाला। फिल्म निर्माता उमा भट्ट ने अपने संसाधनों और कुछ लोगों के सामूहिक सहयोग से डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का निर्माण वर्ष 2014 में पूरा हुआ था। इसकी अधिकतर शूटिंग सेरी कुम्डार और क्वीतड़ गांव में हुई है। फिल्म में कैमरामैन के रूप में फोटोग्राफर अपल सिंह ने काम किया है। अपल बीबीसी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कबूतरी देवी के साथ ही लोक गायक स्वर्गीय झूसिया दमाई के जीवन और गायकी पर भी चर्चा की गई। कहा कि कबूतरी और झूसिया दमाई जैसे लोक गायकों का मिलना अब कठिन है। पद्मा दत्त पंत ने डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण की सराहना की। इस दौरान भगवान रावत, निर्मल साह, सतीश जोशी, मुकेश पंत, महेश पुनेठा, ललित अधिकारी, प्रदीप पाठक, छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, अभिषेक, महेंद्र आदि थे। संचालन विनोद उप्रेती ने किया।
विज्ञापन