फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The lack of fuel has been standing for three days with the ride of happiness

ईंधन की कमी से तीन दिन से खड़ी है खुशियों की सवारी

Fri, 03 Aug 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
The lack of fuel has been standing for three days with the ride of happiness
पिथौरागढ़ में खड़ी खुशियों की सवारी - फोटो : अमर उजाला

ईंधन की कमी से महिला जिला अस्पताल में खुशियों की सवारी का एक वाहन तीन दिनों से खड़ा है। शेष दो वाहनों में भी रिजर्व में ईंधन चल रहा है। ऐसे में दूरदराज से आने वाली महिलाओं को प्रसव के बाद निजी वाहनों से घर जाना पड़ रहा है। यदि ईंधन की व्यवस्था नहीं हुई तो 108 वाहनों के पहिये भी जाम हो सकते हैं।

विज्ञापन


आपातकाल में लोगों की मददगार 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी इस समय संकट से जूझ रही है। कंपनी से फंड नहीं मिलने से इन वाहनों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में नौ 108 वाहन और इतने ही खुशियों की सवारी के वाहन हैं। 108 वाहन सभी विकासखंडों में तैनात हैं। तीन खुशियों की सवारियां जिला महिला अस्पताल में तैनात रहती हैं। इस अस्पताल में जिले भर से प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं।
विज्ञापन


प्रसव के बाद महिलाओं को इन वाहनों में घर तक पहुंचाया जाता है। इस समय एक वाहन में तेल समाप्त होने से तीन दिन से सेवा बंद है, जबकि दो अन्य वाहनों में रिजर्व में ईंधन बचा है। ऐसे में लंबी दूरी के लिए वाहन ले जाने के लिए चालक कतरा रहे हैं। बता दें कि जुलाई में भी ईंधन की कमी हुई थी। बाद में डीएम के निर्देश पर पंप स्वामियों ने तेल की आपूर्ति सुचारु कर दी। एक बार फिर उसी तरह के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो माह से नहीं मिला वेतन
108 और खुशियों की सवारी में तैनात स्टाफ को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। 108 वाहन के चालकों सहित अन्य स्टाफ का कहना है कि समय पर वेतन देने की मांग करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो माह से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।


ईंधन की समस्या पैदा हुई थी। इसका समाधान कर लिया गया है। पिथौरागढ़ में इंडियन ऑयल के जिस पंप से ईंधन भरा जाता है, उसमें ईंधन खत्म होने के कारण शुक्रवार को वाहनों में ईंधन नहीं भरा जा सका। शनिवार की सुबह सभी वाहनों में ईंधन की आपूर्ति हो जाएगी। कंपनी से फंड रिलीज होने की जानकारी मिली है। इसके बाद ईंधन की समस्या के समाधान के साथ ही कर्मचारियों को भी वेतन मिल जाएगा। -प्रमोद भट्ट, जिला कोआर्डिनेटर, 108 पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed