फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The laborer repairing the power line was severely scorched due to electrocution

विद्युत लाइन को ठीक कर रहा मजदूर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The laborer repairing the power line was severely scorched due to electrocution
पिथौरागढ़। यूपीसीएल की लापरवाही के कारण एक नेपाली मजदूर विद्युत लाइन को ठीक करते समय करंट की चपेट मेें आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नेपाली मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नैनीपातल के पास 33 केवी विद्युत लाइन में खराबी आ गई। यूपीसीएल ने विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए मजदूरों को मौके पर भेजा। नैनीपातल पहुंचने के बाद यूपीसीएल ने शटडाउन लिया लेकिन शटडाउन नहीं मिला मिला था। इस बीच नेपाली मजदूर धन बहादुर (30) विद्युत लाइन ठीक करने लगा तो करंट लगने से वह जमीन पर गिर गया। अन्य साथियों ने उसे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नेपाली श्रमिक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। करंट की चपेट में आने से मजदूर काफी झुलस गया है। करंट लगने और काफी ऊंचाई से जमीन पर गिरने से मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यूपीसीएल के ईई राजीव चक्रवर्ती का कहना है कि मजदूर कैसे करंट की चपेट में आया इसकी जानकारी नहीं है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed