फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The jam stopped the speed of people

पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर जाम से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The jam stopped the speed of people
पिथौरागढ़ के बैंक रोड में लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर लगे जाम में लोग फंसे रहे। एनएच के साथ ही नगर की सड़कों पर कई बार जाम लगने से वाहनों के पहिये थमते रहे। सड़क पार करने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार को जाम ने नगर के लोगों की रफ्तार रोक दी। लोग जगह-जगह जाम में फंसते रहे। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच के साथ ही नगर के विण, जाखनी, लिंक रोड, टकाना तिराहे, केएमओ स्टेशन, सिल्थाम, बैंक रोड, रई क्षेत्र में लोग जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक जाखनी और विण क्षेत्र में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से वड्डा, सौन पट्टी, झूलाघाट की तरफ जा रहे लोगों को घंटों लंबे जाम में फंसना पड़ा। वहीं, इन स्थानों से जरूरी काम के लिए नगर की तरफ आ रहे लोगों को भी जाम के कारण मुसीबत का सामना करना पड़ा। रियांसी निवासी नीरज ने बताया कि वह जिला अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे थे, लेकिन आधे घंटे जाखनी क्षेत्र में जाम में फंसना पड़ा। यहां पर लोनिवि आंतरिक सड़क निर्माण का काम कर रही है। इस कारण लगातार जाम लगता रहा। राहगीरों का भी सड़क पार करना मुश्किल हो गया। इधर, नगर में नई पार्किंग व्यवस्था भी लोगों के काम नहीं आ रही है। टैक्सी वाहन शहर से बाहर पार्क होने के बाद भी नगर के लोगों को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस नगर में लगने वाले जाम को लेकर बेहद गंभीर है। जहां पर जाम की समस्या आती है। उसे शीघ्रता से खोला जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में लोगों का भी सहयोग जरूरी है। - दरबान सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed