Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The international Jauljibi Mela will commence on the 14th at the confluence of the Kali and Gori rivers

Pithoragarh News: काली-गोरी नदी के संगम पर 14 से सजेगा अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेला

Thu, 05 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The international Jauljibi Mela will commence on the 14th at the confluence of the Kali and Gori rivers
पिथौरागढ़। आगामी 14 नवंबर से जौलजीबी में काली-गोरी नदी के संगम पर अंतरराष्ट्रीय मेला शुरू होगा। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने तैयारियों को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


एडीएम ने मेला समिति पदाधिकारियों और मेले से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के बारे में चर्चा की। उन्होंने मेलाधिकारी एवं एसडीएम धारचूला आशीष जोशी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं 11 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने मेले में आने वाले व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से पहुंचने वाले आगंतुकों की सुविधाओं तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्टेकहोल्डर्स ने आयोजन, व्यापारिक गतिविधि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं को लेकर सुझाव रखे।
विज्ञापन




इस बार तिब्बती उत्पादों की दुकानें सजने की उम्मीद
भारत-चीन सीमा व्यापार पर हाल ही में बनी सहमति और छह वर्ष के अंतराल के बाद इस बार मेले में तिब्बती उत्पादों की दुकानें सजने और पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापारियों के आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि जौलजीबी मेला सीमांत क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह मेला भारत, नेपाल और तिब्बत के साथ पारंपरिक व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों की गौरवशाली विरासत को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से होंगे स्टॉल आवंटित
मेलाधिकारी ने बताया कि जौलजीबी मेला और विकास प्रदर्शनी के लिए स्टॉलों के आवंटन की प्रक्रिया 10 नवंबर को सुबह 11 बजे से पटवारी चौकी जौलजीबी में शुरू होगी। बताया कि जरूरी दस्तावेज के अभाव में स्टॉल आवंटित नहीं होगा और जो व्यक्ति अपना स्टॉल किसी अन्य को विक्रय करेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed