फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Inspire Award Exhibition 2015

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी 2015 संपन्न

Sat, 21 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून की ओर से मिशन इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी 2015 का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में जिले के 251 बाल वैज्ञानिकों के साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षक और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। जीआईसी कमलेश्वर के छात्र कपिल चंद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जापान में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि विज्ञान से ही प्रगति के नए आयामों को छूने के लिए बाल वैज्ञानिकों को आगे आना होगा। विज्ञान शिक्षकों से अपील की कि विज्ञान के विकास से ही देश आगे बढ़ेगा इसलिए वे बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करें। एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कॉलेज भाटकोट की छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम प्रभारी इंस्पायर अवार्ड के जिला सचिव एचआर कोहली ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जो कक्षा छह से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए लागू है। जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने बताया कि प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, गंगा प्रसाद पंत, चंद्रदीप धामी, उमेश पंत, डा. विपिन जोशी, पंकज बहुगुणा, जितेंद्र तिवारी, बीएस वल्दिया, हरीश बिष्ट, केएस कालाकोटी और बीएस बाफिला थे। आयोजन समिति में प्रधानाचार्य पीआर डीन, वीरेंद्र कन्याल, त्रिभुवन पांडे, महिमन दिगारी, राजेंद्र पांडेय, नीरज जोशी, गीता पंत, प्रेमलता ठगुंना, डा. प्रतिभा बिष्ट, तर्जनी उपाध्याय, जीवन चंद्र जोशी, सुरेंद्र बाड़ी, प्रेम सिंह धामी शामिल थे। संचालन एकके हीबर ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed