{"_id":"582de2454f1c1bf23c8fe77c","slug":"the-ink-on-the-finger-of-cash-collectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश जमा करने वालों की अंगुली पर लगी स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश जमा करने वालों की अंगुली पर लगी स्याही
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में नोट बदलने पर लोगों की अंगुली में अमिट स्याही लगाता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैंकों में कैश जमा करने वालों के दाएं हाथ की तर्जनी में अब ठीक उसी तरह स्याही का निशान लगाया जा रहा है, जैसा मतदान के समय होता है। स्टेट बैंक में बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। एक ही व्यक्ति के बार-बार कैश जमा करने आने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
स्टेट बैंक ने अपने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को स्याही लगाने के काम में लगाया है। स्याही सिर्फ कैश जमा करने वाले के ही अंगुली में लगाई जा रही है, ताकि वह दोबारा कैश जमा करने नहीं जा पाए। अलबत्ता बैंक से पुराने नोट बदलवाने का काम जारी है। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्ना गिरी गोस्वामी ने बताया कि स्याही लगाने का काम सख्ती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से भीड़ नियंत्रित होने की उम्मीद है। साथ ही बार-बार कैश जमा करने का झंझट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन