{"_id":"820e6132e6b9df14535a655ffeca1d24","slug":"the-injured-young-man-just-in-gunji-the-helicopter-could-not-access-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल जवान अभी गुंजी में हेलीकाप्टर नहीं पहुंच सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल जवान अभी गुंजी में हेलीकाप्टर नहीं पहुंच सका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Jul 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंजी और कालापानी के बीच बृहस्पतिवार को हुई मिनी ट्रक दुर्घटना में घायल आईटीबीपी के तीनों जवान इस समय गुंजी में हैं। तीनों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उनको ले जाने के लिए शुक्रवार को बरेली से वायुसेना के हेलीकाप्टर को गुंजी पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर बरेली से ही उड़ान नहीं भर सका।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सहायक सेनानी विपिन चंद्र पंत ने बताया कि घायल जवान जम्मू-कश्मीर निवासी मो. रफी तौफीक, राजस्थान निवासी रघुवीर सिंह और हरियाणा निवासी शुभम के सिर और गर्दन में गंभीर चोट है। उनको पैदल ला पाने की स्थिति नहीं है। शुक्रवार सुबह सात बजे हेलीकाप्टर ने बरेली से उड़ान भरने का प्रयास किया लेकिन खराब मौसम के कारण वह आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को गुंजी स्थित आईटीबीपी के अस्पताल में रखा गया है। मौसम ठीक होने पर शनिवार को फिर से हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा और गुंजी से तीनों जवानों को बरेली ले जाया जाएगा। यहां बता दें कि सीमा सड़क संगठन ने गुंजी से कालापानी के बीच सड़क का निर्माण किया है। जबकि गुंजी तक पहुंचने के लिए अभी मांगती से आगे सड़क नहीं बन पाई है। आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष ने जानकारी दी है कि घायलों की हालत गंभीर बनी है। उनको तत्काल बेहतर चिकित्सा की जरूरत है।