फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The hunter reached the height of 3700 meters

शिकारियों को पकड़ने 3700 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचे वनकर्मी

Fri, 02 Feb 2018 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 02 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
The hunter reached the height of 3700 meters
उच्च हिमालयी क्षेत्र में गश्त पर निकली वन विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 वन विभाग की टीम ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में शिकारियों की टोह लेने के लिए 3700 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने कामयाबी हासिल की है। वन विभाग ने शिकारियों की खोज के लिए 36 कर्मचारी तैनात किए हैं। पिछले एक हफ्ते से कर्मचारी लगातार अभियान चला रहे हैं। वन विभाग की सक्रियता के बाद शिकारी क्षेत्र से नदारद हो चुके हैं। इसके चलते अभी तक कोई शिकारी पकड़ में नहीं आया है।

 उपप्रभागीय वनाधिकारी मुरली मनोहर भट्ट ने बताया कि शिकारियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम का नेतृत्व खुद भट्ट कर रहे हैं। इस टीम ने खलियाटॉप, सुदमखान, टाटी, नामिक होते हुए शामा तक जाने का फैसला लिया है। दूसरी टीम कालामुनि से सुदम उडियार तक जाएगी। पहली बार शिकारियों को पकड़ने के लिए इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी अवैध रूप से शिकार की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


उपप्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि टीम के सदस्यों ने 27 किलोमीटर का पैदल सफर किया। रूरखान के जंगलों में छापामार अभियान चलाया। कई इलाकों में दो फुट तक बर्फ मिली। उन्होंने कहा कि शिकारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed