{"_id":"66439bdb068594c67904d8c8","slug":"the-high-school-is-running-with-the-support-of-three-teachers-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-113273-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन शिक्षकों के सहारे चल रहा है कि हाईस्कूल डौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन शिक्षकों के सहारे चल रहा है कि हाईस्कूल डौड़ा
Tue, 14 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीईओ माध्यमिक को ज्ञापन सौंपते पीपली क्षेत्र के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगा पीपली क्षेत्र का राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौड़ा तीन शिक्षकों के सहारे चल रहा है। इनमें एक पीटीआई और एक अतिथि शिक्षक हैं। शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना है। अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल और डीईओ हवलदार प्रसाद से मुलाकात कर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि डौड़ा हाईस्कूल में वर्तमान में 45 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में केवल तीन शिक्षक हैं। इनमें हिंदी और शारीरिक शिक्षक स्थायी जबकि गणित विषय में अतिथि शिक्षक हैं। अन्य विषयों में शिक्षक नहीं हैं। डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद ने कहा कि शीघ्र रिक्त विषयों में शिक्षकों की तैनाती का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भूपाल दत्त भट्ट, वीरेंद्र कठायत, नरेंद्र सिंह, कपिल सिंह, सुरेश कुमार, पदम आदि क्षेत्रवासी शामिल रहे।