फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The health of the villager who went to graze cattle deteriorated, he was taken to the village by 15 km doli.

Pithoragarh News: मवेशी चराने गए ग्रामीण की तबीयत बिगड़ी, 15 किमी डोली से पहुंचाया गांव

Tue, 14 May 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 May 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
The health of the villager who went to graze cattle deteriorated, he was taken to the village by 15 km doli.
मुनस्यारी के फाफा गांव निवासी त्रिलोक सिंह को उच्च हिमालयी क्षेत्र से तबियत बिगड़ने के बाद डंडो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के फाफा गांव निवासी एक व्यक्ति की भेड़-बकरी चराने के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फूंगागेर के जंगल से डोली बनाकर फाफा गांव पहुंचाया गया। यहां से उन्हें वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड मुनस्यारी के दूरस्थ गोरीपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत फापा गांव निवासी त्रिलोक सिंह पाना पुत्र स्व. कुंदन सिंह पाना पंचाचूली के पास फूंगागैर क्षेत्र के जंगल में भेड़-बकरियों को चराने के लिए गए हुए थे। अचानक मौसम बिगड़ने के साथ भारी बारिश और आंधी के चलते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। किसी तरह उनके साथियों ने इसकी सूचना उनके घर तक पहुंचाई। सूचना पर फापा गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बमुश्किल उबड़ खाबड़ रास्ते के बीच ग्रामीणों ने दो डंडों के सहारे डोली बनाकर बीमार त्रिलोक सिंह को 15 किमी पैदल चलकर घर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गांव के पास स्थित जौलढ़ूंगा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मरीज को लाने वालों में सुरेंद्र सिंह पाना, दीपक मेहता, दुर्योधन, कुंदन, केदार रावत, उत्तम कोरंगा, खुशाल, उमेश कोरंगा, भवान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed