फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Greenery of Courage: Champawat Women on the Path to Self-Reliance

हौसलों की हरियाली : आत्मनिर्भरता की राह पर चंपावत की महिलाएं

Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Greenery of Courage: Champawat Women on the Path to Self-Reliance
चंपावत। जिले के आमबाग गांव में महिलाओं की मेहनत और आत्मविश्वास ने स्वरोजगार की एक नई इबारत लिखी है। वर्ष 2022 में रीप योजना के तहत गठित मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह आज सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक मिसाल बन चुका है।
विज्ञापन

समूह की छह महिला सदस्य मिलकर विभिन्न प्रकार की पौध तैयार करती हैं जिन्हें आकर्षक गमलों में सजाकर बेचा जाता है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित हो रही है बल्कि महिलाओं के लिए आय का एक स्थायी जरिया भी बन गई है। स्थानीय बाजार में इनके तैयार पौधों की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में समूह की औसत मासिक आय लगभग 3,000 रुपये है। यह राशि ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के आत्मविश्वास और उनकी सामाजिक भागीदारी को मजबूत कर रही है। समूह की अध्यक्ष दीप्ती चंद का कहना है कि यदि प्रशासन और बाजार का थोड़ा और सहयोग मिले, तो वे अपने काम का विस्तार कर आय को कई गुना बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक ''पहाड़ी नमक'' बनी विशेष पहचान
समूह की सफलता में हाथ से तैयार पारंपरिक पहाड़ी नमक (पिसू नून) का बड़ा योगदान है। इसमें हरा धनिया, लाल मिर्च, जीरा, लहसुन और अन्य प्राकृतिक मसालों का उपयोग किया जाता है। सिलबट्टे पर पारंपरिक तरीके से तैयार होने के कारण इसकी शुद्धता और स्वाद लोगों को खूब लुभा रहा है। स्थानीय लोग इसे सेहत के लिए भी लाभकारी मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed