फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The four family in danger will shift JD

खतरे की जद में आए चार परिवार होंगे शिफ्ट

Sun, 16 Oct 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 16 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The four family in danger will shift JD
भूस्खलन प्रभावित खोतिला की स्थिति का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लगातार भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ रहे खोतिला कस्बे का रविवार को अधिकारियों के दल ने दौरा किया। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान ने खोतिला का दौरा करने के बाद कहा कि खतरे की जद में आ रहे चार परिवारों को शिफ्ट किया जाएगा। खोतिला में भूकटाव जारी है और मलबा लगातार महाकाली में गिर रहा है। नेपाल के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। कहा कि खोतिला के मलबे से नेपाल के बंगाबगड़ गांव को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। क्योंकि महाकाली की चौड़ाई बहुत ज्यादा है और मलबा नदी के पार तक नहीं पहुंच सकता। नदी के प्रवाह से तत्काल इसलिए भी खतरा नहीं है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में महाकाली की रफ्तार धीमी हो जाती है।

विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने कहा कि सबसे पहले खोतिला के लिए पेयजल की सप्लाई बहाल की जाएगी। पेयजल लाइन टूटने से गांव में पानी का संकट हो गया है। कस्बे में एक प्राकृतिक स्रोत है, लेकिन तपोवन से खोतिला के लिए बन रही सड़क के कारण यह स्रोत भी टूट गया है। लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि गांव तक जाने के लिए सुरक्षित इलाके से पैदल रास्ता बनाया जाए। खोतिला के लक्ष्मी दत्त भट्ट, भास्कर जोशी, सुरेश जोशी और जगदीश जोशी के मकान खतरे की जद में आ गए हैं, उनको शिफ्ट किया जाएगा। प्रभारी डीएम ने बताया कि एडीएम मोहम्मद नासिर सारी स्थिति पर नजर रखने के लिए खोतिला में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि भूकटाव लगातार हो रहा है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। टीम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा, लोनिवि के जीके पांडे, एमएम तिवारी, आदित्य पाटनी, तहसीलदार आईबी मल्ल, बीडीओ एलएम जोशी, जल संस्थान के सहायक अभियंता रमेश गर्ब्याल आदि थे। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल, कृष्ण सिंह नपलच्याल, हयात सिंह नबियाल आदि ने अधिकारियों से मांग की कि खोतिला के भूस्खलन प्रभावित इलाके का भूगर्भीय सर्वे किया जाना जरूरी है। खोतिला में एक हफ्ते से भूस्खलन का क्रम जारी है। पहले पैदल रास्ते के ऊपर भूकटाव हुआ। बाद में जगह-जगह जमीन फट गई। जमीन लगातार टूटती जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed