{"_id":"646511c7c95815ebb10298c6","slug":"the-forests-of-pithoragarh-started-blazing-as-the-heat-increased-pithoragarh-news-c-8-1-142807-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गर्मी बढ़ते ही धधकने लगे पिथौरागढ़ के जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गर्मी बढ़ते ही धधकने लगे पिथौरागढ़ के जंगल
Wed, 17 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट रेंज के घन्धूरा जंगल में लगी आग। संवाद
- फोटो : हत्थे चढ़ा हथियार तस्करी का आरोपी।
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के जंगल धधक रहे हैं। आग बुझाने के दौरान एक वन दरोगा फिसल कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंच इलाज कराना पड़ा। उनके हाथ-पैर और मुंह में चोट आई है। जिले में वनाग्नि की 79 घटनाओं में अब तक 83.90 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के जंगलों में वनाग्नि की घटनाओं में भी तेजी से बढ़ रही हैं। कई दिनों से जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं। मंगलवार को डीडीहाट के देवचूला कक्ष तीन व चार के मिलान पर और विण के बड़ोली वन पंचायत में आग से तीन हेक्टेयर, बेड़ीनाग के कोटगाड़ी और अस्कोट के हाट थर्प वन पंचायत में दो हेक्टेयर जंगल आग से प्रभावित हुआ। मुनस्यारी के मजिया टांडा कक्ष दो में आधा हेक्टेयर जंगल आग से जल गया।
इधर अस्कोट के पश्चिमी घन्धूरा जंगल में आग से 1.25 हेक्टेयर जंगल जल गया। घन्धूरा जंगल भीषण आग की चपेट में है। अस्कोट रेंज से वन कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है। आग पर काबू पाने के दौरान वन दरोगा तेज सिंह फिसल कर घायल हो गए। वन राजि अधिकारी बालम सिंह अलमिया ने उन्हें सीएससी डीडीहाट में भर्ती कराया। रेंजर अलमिया ने बताया कि वन दरोगा की हालत अब ठीक है। जंगलों की आग से वन विभाग को अभी तक 2,14,400 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बाक्स
वातावरण में छाई धुंध
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आग से जहां बहुमूल्य वन संपदा नष्ट हो रही है वहीं वन्य जीवों को भी नुकसान पहुंच रहा है। आग से वातावरण में चारों ओर धुंध छाई है। इससे जहां आंखों में जलन हो रही है वहीं लोगों के गले में खराश भी हो रही है। प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने लोगों से भी आग बुझाने में सहयोग करने की अपील की है। संवाद