{"_id":"5abbcf274f1c1b582a8b4621","slug":"the-forest-department-s-hard-to-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी हड़ताल से बढ़ी वन विभाग की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी हड़ताल से बढ़ी वन विभाग की मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ वन विभाग कार्यालय के आगे धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनों की सुरक्षा के जिम्मेदार वन बीट अधिकारियों की बेमियादी हड़ताल से विभाग की मुश्किल बढ़ गई है। फायर सीजन के बीच हड़ताल से दूसरे दिन भी वनों की सुरक्षा और गश्त का काम ठप रहा। आंदोलित कर्मियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल पर अडिग रहने का ऐलान किया।
विज्ञापन
आंदोलित कर्मियों ने डीएफओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। संगठन जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने सरकार पर बीट अधिकारियों के साथ नाइंसाफी करने की तोहमत मढ़ी। उन्होंने सरकार से कैबिनेट के फैसले को वापस लेने और पदोन्नति में 10 साल की अनिवार्यता खत्म करने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
इस दौरान गौरव डेरवाल, गौरव उपाध्याय, ज्योति उपाध्याय, योगेश आर्य, योगेश पांडे, आशा विश्वकर्मा आदि थे। वहीं, आंदोलन को ट्रेड यूनियन ने समर्थन दिया है। दूसरे दिन वनकर्मियों के आंदोलन के बीच ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी धरनास्थल पहुंचे और समर्थन का ऐलान किया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष दिनेश चंद्र गुरुरानी, महामंत्री उमेद सिंह बिष्ट थे।
विज्ञापन