{"_id":"57545e024f1c1b2a4610921f","slug":"the-force-of-the-water-from-burst-pipes-rubber","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के फोर्स से फट गए रबर के पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के फोर्स से फट गए रबर के पाइप
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
पानी के फोर्स से फट गए रबर के पाइप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की पेयजल व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए रविवार को जल संस्थान को उस समय गहरा झटका लगा, जब पानी की सप्लाई करने के लिए लगाए गए रबर के पाइप पानी के फोर्स से फट गए। जल संस्थान ने शनिवार को आधी रात तक नगर में तीन टैंकरों के जरिए पानी बांटने का काम किया। दो टैंकर डीडीहाट से मंगाए गए हैं। जल संस्थान ने अब गलाती में टूटी हुई पेयजल लाइन को जोड़ने के लिए नए पाइप लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
जल संस्थान के सहायक अभियंता आरएस गर्ब्याल ने बताया कि शनिवार को रबर के पाइप लगाकर पानी की सप्लाई का प्रयास किया गया था, लेकिन कुछ ही देर में सारे पाइप फट गए। उन्होंने कहा कि गलाती स्रोत में पानी का फोर्स इतना ज्यादा है कि रबर के पाइप उसे सह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल लाइन का बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे की चपेट में आकर नष्ट हो चुका है। इस कारण इसकी मरम्मत में ज्यादा समय लगने वाला है। उन्होंने बताया कि अधिकांश पाइप मलबे में दबने के कारण टूट गए हैं। उनकी जगह नए पाइप लगाना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
धारचूला नगर में बीस हजार आबादी को रविवार को सातवें दिन भी जल संस्थान के टैंकरों से मिलने वाले पानी पर निर्भर रहना पड़ा। जल संस्थान ने लोगों की समस्या को देखते हुए रात के समय ही पानी का वितरण शुरू किया है। शनिवार को रात 12 बजे तक टैंकरों से पानी बंटता रहा। नगर में पानी की गंभीर समस्या से लोग परेशान हैं। सात दिन पूर्व गलाती से धारचूला को आने वाली एकमात्र पेयजल योजना पीएमजीएसवाई के सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गई। तब से नगर में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पेयजल योजना को तोड़ने के लिए जिम्मेदार विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जिस ठेकेदार की गलती से लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ी है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन