फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The folk culture of Churmal Festival

छुरमल महोत्सव में रही लोक संस्कृति की धूम

Fri, 19 Oct 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 19 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
The folk culture of Churmal Festival
डीडीहाट के घिमाली में चांचरी गाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

घिमाली में पहली बार आयोजित छुरमल महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम मची रही। स्कूली बच्चों एवं सांस्कृतिक टीमों ने महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छुरमल मंदिर में खीर के प्रसाद का भोग लगाया गया।

विज्ञापन


महोत्सव का शुभारंभ बार काउंसिल के सदस्य एवं विधायक विशन सिंह चुफाल के पुत्र दीपक चुफाल ने किया। महोत्सव में हुए शैक्षिक कार्यक्रमों में निबंध, चित्रकला, सुलेख आदि प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं डीडीहाट के स्कूलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से महोत्सव में चार चांद लगा दिए। कुमाऊं के लोक गायक नैन नाथ, प्रकाश रावत, विन्नी महर, चंद्र प्रकाश, कैलाश कुमार, रमेश जगरिया के गानों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रकाश बेलाल सांस्कृतिक टीम ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


वही ढुंगेती के झोड़ा चांचरी टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष नवीन जोशी, सत्यम जोशी, गोविंद बोरा, उमेश जोशी, गणेश बोरा आदि ने सभी का आभार जताया। महोत्सव में नरेंद्र टोलिया, लोकेश भड़, संजू पंत, मनोज साह, पीसी जोशी सहित रानीखेत, बगजीबला, घिमाली, चमाली, ढुंगेती के ग्रामीणों मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed