{"_id":"d8a06e0da6a0c9229c564867fe8fbe7d","slug":"the-first-snow-of-the-season-in-munsyari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में मौसम का पहला हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में मौसम का पहला हिमपात
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी नगर के आसपास की पहाड़ियों पर बुधवार रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटाप, मिलम में खूब हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे। कड़ाके की ठंड से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
उधर, जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में बृहस्पतिवार को मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने वाला नहीं है।
विज्ञापन
इस बीच जिले के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय छाने वाले घने कोहरे से तापमान में गिरावट आ रही है और लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन