फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first postal ballot will be counted

सबसे पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र

Wed, 08 Mar 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
The first postal ballot will be counted
डाक मतपत्रों की गणना - फोटो : अमर उजाला

11 मार्च की सुबह 8 से पहले मिलने वाले डाक मतपत्रों को ही गणना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त होने वाले मतपत्रों की गिनती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कर्मियों को भलीभांति मतगणना संबंधी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कहा कि 11 मार्च को सुबह ठीक 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाना चाहिए। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। डाक मतपत्रों की गणना में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गणना निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को डाकखाने से मतपत्रों की सही समय पर प्राप्ति के लिए विधानसभावार एक-एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। कहा कि गणना से पूर्व जितने भी डाक मतपत्र प्राप्त हो जाएं, वह गणना से पूर्व मतगणना स्थल पर अवश्य पहुंच जाएं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना हॉल में सीसीटीवी लगाने और मतगणना स्थल के बाहर व्यापक सुरक्षा के प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि चारों विधानसभा सीटों की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना कार्मिकों को मतगणना संबंधी प्रथम प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट के संबंध में बैठक कल
विधानसभा चुनाव में वैध और अवैध पोस्टल मतों का निर्धारण करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी देने के लिए 10 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा सभी दावेदारों, उनके प्रतिनिधियों, रिटर्निंग अफसर के साथ बैठक करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने बताया कि बैठक जिला कार्यालय सभागार में अपरान्ह एक बजे से होगी। उन्होंने दावेदारों और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में आने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed