फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first phase of the census will begin on April 25.

Pithoragarh News: प्रथम चरण की जनगणना 25 अप्रैल से होगी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The first phase of the census will begin on April 25.
चंपावत। जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगा। दूसरा चरण अप्रैल 2027 से शुरू होगा। जनगणना के लिए नामित चार्ज अधिकारियों, कर्मियों को डिजिटल प्रणाली से इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। जनगणना कार्य निदेशालय देहरादून के मास्टर ट्रेनर शिव कुमार ने बताया कि जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक व पर्यवेक्षक मोबाइल एप से आंकड़े जुटाएंगे और निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग होगा। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण 25 अप्रैल से 24 मई और दूसरे चरण में जनसंख्या गणना नौ से 28 फरवरी 2027 तक होगी। 10 से 24 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा भी रहेगी। हिमाच्छादित क्षेत्रों में विशेष प्रावधान के तहत गणना 11 से 30 सितंबर तक की जाएगी। प्रशिक्षण में सहायक निदेशक अरविंद कुमार, हिमांशु सिंह जंतवाल और भवेश धीमान ने मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed