फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first match of the second day of the summer volleyball tournament held in Dudhauri was played between the teams of Dudhauri and Hyula

Pithoragarh News: चंपावत कैंपस में ठप पड़ी योग शिक्षा

Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Jun 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
The first match of the second day of the summer volleyball tournament held in Dudhauri was played between the teams of Dudhauri and Hyula
चंपावत। एक ओर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेभर के स्कूलों और महाविद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन संचालित चंपावत कैंपस में योग विषय के शिक्षक और प्रशिक्षकों का अभाव है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को योग शिक्षा और प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे उनके भविष्य पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के अधीन संचालित चंपावत कैंपस में एमए योग, पीजी डिप्लोमा इन योगिक साइंस और छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स इन नेचुरोपैथी संचालित हैं। वर्तमान में लगभग 80 से अधिक छात्र-छात्राएं इन पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक और सैद्धांतिक ज्ञान देने के लिए परिसर में योग शिक्षक और प्रशिक्षक के पद स्वीकृत हैं। बावजूद दोनों पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

नियमित शिक्षक नहीं होने के कारण हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भवान सिंह को योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे विभाग का संचालन तो हो रहा है लेकिन विशेषज्ञ शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........
कैंपस में योग विषय के शिक्षक और प्रशिक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से शासन को पत्र भेजा गया है। इन पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से की जाती है। -डॉ. सिमरन, प्रभारी निदेशक, चंपावत कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article