फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first group of Kailash pilgrims will depart from Delhi on June 30

स्वागत की तैयारियां: 30 को दिल्ली से रवाना होगा कैलाश यात्रियों का पहला दल, लिपुलेख तक वाहने से पहुंचेंगे भक्त

Sat, 21 Jun 2025 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

पांच साल बाद शिव भक्त फिर से अपने आराध्य के वास स्थल कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर सकेंगे। 30 जून को यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। आईटीबीपी की निगरानी में यात्रा संचालित होगी। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन
The first group of Kailash pilgrims will depart from Delhi on June 30
कैलाश मानसरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार पांच साल बाद शिव भक्त फिर से अपने आराध्य के वास स्थल कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर सकेंगे। 30 जून को यात्रा दिल्ली से शुरू होगी। आईटीबीपी की निगरानी में यात्रा संचालित होगी। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस बार यात्री लिपुलेख तक वाहनों से पहुंचेंगे। इसके बाद तिब्बत में प्रवेश करेंगे। आगे की यात्रा उन्हें पैदल ही तय करनी होगी।

विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि यात्रा का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। पांच साल बाद फिर से शुरू हो रही यह यात्रा सीमांत जिले के लिए महत्वपूर्ण है। इसे यादगार बनाना होगा।

विज्ञापन

कहा कि इस बार यात्री लिपुलेख तक वाहनों से पहुंचेंगे। 30 जून को यात्रा दिल्ली से शुरू होगी जो इसी दिन शाम टनकपुर पहुंचेगी। आईटीबीपी की निगरानी में यात्रा होगी। पांच जुलाई को यात्री धारचूला पहुंचेगे। अगले दिन गुंजी के लिए रवाना होंगे। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। गुंजी में दो दिन विश्राम के दौरान वे आदि कैलाश के दर्शन भी करेंगे। इसके बाद यात्री नाभीढांग पहुंचेंगे। यहां यात्रियों का अक्लीमेटाइजेशन और स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इसके बाद वे लिपुलेख के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर यात्री बूंदी में विश्राम करेंगे। अगले दिन डीडीहाट, थल होते हुए चौकोड़ी पहुंचेंगे। यहां विश्राम के बाद यात्रियों को पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका, जागेश्वर धाम के भी दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद यात्री अल्मोड़ा होते हुए कैंचीधाम दर्शन कर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। बैठक में केएमवीएन, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे।संवाद

एक दल में होंगे 50 यात्री
डीएम ने बताया कि एक दल में 50 यात्री शामिल होंगे। यात्रा के लिए केएमवीएन ने 13 वाहनों की व्यवस्था की है। दो वाहन रिजर्व में रखे जाएंगे। उन्होंने सेना, बीआरओ को यात्रा मार्ग दुरुस्त रखने के साथ एसडीएम मनजीत सिंह को यात्रा के दौरान संचार सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

गुंजी में मिलेगी बेस अस्पताल की तरह सुविधाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि गुंजी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। यात्रा अवधि में यहां एक फिजिशियन की तैनाती के साथ ही बेस अस्पताल की तरह अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed