फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The final list of passengers at the end of this month will

इस माह के अंत में मिलेगी यात्रियों की फाइनल सूची

Sat, 07 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The final list of passengers at the end of this month will
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं मंडल विकास निगम को कैलास मानसरोवर यात्रियों की फाइनल सूची इस माह के अंत तक मिल जाएगी। नाथुला दर्रा और लिपुलेख दर्रा से यात्रा पर जाने के लिए इस बार 2700 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इनकी स्कूटनी विदेश मंत्रालय में होगी। स्कूटनी के बाद यात्रियों की अलग-अलग संख्या अलग-अलग दर्रो में बांट दी जाएगी। उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से अधिकतम 1080 यात्री जाएंगे।

विज्ञापन


केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस बार एक दल में अधिकतम 60 यात्री रहेंगे। यह संख्या कम तो हो सकती है, लेकिन बढ़ेगी नहीं। उन्होंने बताया कि मई के अंत में यात्रियों की फाइनल सूची निगम को मिल जाएगी। उसी के अनुसार तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार बूंदी, गुंजी, गाला में यात्रियों के अलावा पोनी, पोर्टर्स के आवास की भी बेहतर व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


इन स्थानों पर हट्स तैयार हो गए हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि इस माह के अंत तक पड़ावों में राशन, बिस्तर पहुंच जाएगा, यदि सामान की कमी होगी तो उसे फिर से भेजने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को अच्छी सुविधा मिले इसका पूरा ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस कैंप के सुधारीकरण का काम शुरू
कैलास मानसरोवर यात्रा के बेस कैंप धारचूला में सुधारीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। हर साल यात्रा शुरू होने से पहले आधार शिविर में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाता है। केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि आधार कैंप में हर यात्री दल अनिवार्य रूप से रुकता है। इसी तरह गुंजी में भी यात्री आते-जाते समय अनिवार्य रूप से रुकते हैं। इसलिए दोनों पड़ावों को शानदार ढंग से सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed