{"_id":"57b8877c4f1c1b18206eb522","slug":"the-final-group-of-passengers-reached-kailash-base-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रियों का अंतिम दल पहुंचा आधार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रियों का अंतिम दल पहुंचा आधार शिविर
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
कैलास यात्री दल के एलओ संजय गुंज्याल का स्वागत करते आईटीबीपी के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर इस वर्ष का अंतिम दल भी शनिवार को आधार शिविर धारचूला पहुंच गया है। दल में आठ महिलाओं समेत 38 यात्री शामिल हैं। दल के लायजन आफीसर उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल हैं। मूल रूप से गुंजी निवासी संजय गुंज्याल को पैदल रास्तों का अच्छा अनुभव है। वह अपने गांव गुंजी कई बार जा चुके हैं।
विज्ञापन
यात्रा दल का आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने स्वागत किया। निंबाडिया ने ही 2007 में गुंजी में मानसरोवर वन की स्थापना का विचार दिया था। तब से लेकर हर साल प्रत्येक यात्री इस वन में पौधरोपण करते हैं। इस दल में लायजन आफीसर गुंज्याल समेत चंडीप्रसाद बहुगुणा, कामिनी कश्यप, हेमंत कुमार, जगदीश उनियाल, रजनीत बत्रा उत्तराखंड के हैं। गुंज्याल ने कहा कि कैलास यात्रा के लिए हालांकि नया रूट शुरू हो चुका है, लेकिन पिथौरागढ़ से धारचूला होते हुए जाने वाला रूट सबसे अच्छा और सुंदर है। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को बताया कि अब उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात की संभावना रहती है।
विज्ञापन
ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। दल में सबसे कम उम्र के कर्नाटक निवासी 26 वर्षीय तनु मित्तल, सबसे ज्यादा उम्र के महाराष्ट्र निवासी पार्थसारथी और गढ़वाल निवासी चंडीप्रसाद बहुगुणा हैं। इससे पहले यात्रियों ने पर्यटक आवासगृह में दोपहर भोजन किया। उनको कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए। टीआरसी के मैनेजर आनंद आर्या ने यात्रियों का स्वागत किया। आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय में छलिया दलों ने दल का स्वागत किया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी रतन सिंह, सहायक सेनानी हरवंश लाल, मुकेश यादव आदि मौजूद थे। यात्री शाम को आधार शिविर धारचूला पहुंच गए। रविवार को यात्री प्रथम पैदल पड़ाव सिर्खा को रवाना होंगे।
विज्ञापन