फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The engineer left to work on indefinite strike

काम छोड़ बेमियादी हड़ताल पर गए इंजीनियर

Tue, 01 Dec 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियरों ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महासंघ जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में इंजीनियरों ने कहा कि 27 से 30 नवंबर तक कार्य बहिष्कार करने के बाद भी सरकार ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया। कहा कि महासंघ की मुख्य मांग कनिष्ठ अभियंता को दस वर्ष की सेवा के बाद सहायक अभियंता का प्रोन्नत वेतनमान देने और तृतीय वेतनमान केंद्र की तरह लागू करने की है। इन मांगों पर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की सहमति के बाद भी सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। हड़ताल में हरीश कनवाल, भगवान बिष्ट, रुचि जंगपांगी, वंदना रावत, वंदना ठाकुर, योगेश रेवाड़ी, तनुजा तिवारी, शालिनी गुप्ता, गुंजन मंगला, हरीश भट्ट, मनोज खाती, प्रकाश जोशी, एमपीएस डोबाल, संजय वर्मा, अमरनाथ जुकरिया, भगवान बोरा, छविमोहन पांडेय, ललित कुमार त्रिपाठी, पवन टोलिया, प्रदीप नेगी, हरीश बथियाल, दिनेश जोशी आदि थे। उधर, डीडीहाट में भी शाखाध्यक्ष नाजिम हुसैन की अध्यक्षता में इंजीनियर बेमियादी हड़ताल में कूद पड़े। संचालन सचिव राजेश पैंतोला ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed