{"_id":"6900f81a71e138ffde0c7ac4","slug":"the-doors-of-the-shiva-parvati-temple-in-adi-kailash-will-be-closed-on-november-5-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134160-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश में पांच नवंबर को बंद होंगे शिव-पार्वती मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश में पांच नवंबर को बंद होंगे शिव-पार्वती मंदिर के कपाट
Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
आदि कैलाश पर्वत। स्रोत : जागरूक पाठक
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी में 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश में शिव-पार्वती मंदिर के कपाट पांच नवंबर को बंद हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन के मुताबिक बर्फबारी की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह कुटियाल और वीरेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश क्षेत्र में नवंबर में बर्फबारी अधिक होती है। ऐसे में पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन में रं रीति-रिवाज के साथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। अब अगले वर्ष मई में मंदिर को दर्शन के लिए खोला जाएगा।
बता दें कि 30 मई से अब तक 33,722 यात्रियों ने आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गौरी कुंड और शिव-पार्वती मंदिर के साथ ही ओम पर्वत के दर्शन किए हैं। मंदिर के पुजारी और समिति के पदाधिकारियों ने कपाट बंद की सूचना प्रशासन को दे दी है। इधर, एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पुजारियों और समिति के पदाधिकारियों की तरफ से कपाट बंद करने की सूचना मिली है। नवंबर में मौसम को देखते हुए यात्रियों को परमिट जारी किए जाएंगे।