फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The dirty water coming again in the tapes

नलों में फिर आ रहा गंदा पानी

Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
The dirty water coming again in the tapes
पिथौरागढ़ के भवानीगंज में स्टेंडपोस्ट से पानी भरतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ठुलीगाड़ पेयजल योजना के जरिये नगर में सीवरयुक्त पानी की आपूर्ति का मामला अभी शांति भी नहीं हुआ है कि फिर से गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं। लोगों ने गंदे पानी की आपूर्ति के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को लगातार दूसरे दिन पिथौरागढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों से गंदा पानी आने की शिकायत मिली। सिमलगैर, नगरपालिका जोन, दौला, लिंठ्यूडा आदि क्षेत्रों में गंदा पानी आया। लोगों ने नलों से पीने का पानी ही नहीं भरा। पानी इतना गंदा था कि कपड़े, बर्तन धोने तक में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को पानी के टैंकों की सफाई अलग करनी पड़ी। जरूरत पर लोगों को नौले, धारे की शरण लेनी पड़ी। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रशासन के समक्ष उठाई है।
विज्ञापन


सीमांत यूथ मोर्चा ने प्रतिदिन पानी की बॉयोलाजिकल जांच की मांग की है। दूसरी ओर जल संस्थान आंवलाघाट पेयजल योजना के ट्रायल के दौरान गंदा पानी आने की दलील देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है। जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन भी गंदे पानी की आपूर्ति का कारण हो सकती है। योजनाओं में गड़बड़ी का पता लगाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित जल आपूर्ति में नहीं हुई कार्रवाई
दूूषित जल की आपूर्ति के मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पानी के नमूनों के साथ ही विभागीय जांच हुई। इसके साथ ही मामला पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड और एनजीटी तक पहुंचा, लेकिन अब तक किसी भी मामले में कोई कार्रवाई सामने नहीं आई।


35 हजार को दूसरे दिन मिल रहा पानी
पेयजल मंत्री के गृहनगर की 35 हजार की आबादी को दूसरे दिन पानी मिल रहा है, जबकि नगर की 70 हजार से अधिक जनसंख्या को प्रतिदिन 12 एमएलडी पानी की दरकार है। ठुलीगाड़ और घाट पंपिंग योजना आदि के जरिये रोजाना छह एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। मार्च के आखिर में ही हालात यह है कि रोटेशन के आधार पर आपूर्ति करनी पड़ रही है। प्रभावित क्षेत्रों के लोग नौलों, धारों, स्टैंड पोस्ट से पानी भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed