फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The dilapidated and demolished school buildings of Gangolihat block will be Chakachak

गंगोलीहाट ब्लॉक के जर्जर और ध्वस्त स्कूल भवन होंगे चकाचक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated and demolished school buildings of Gangolihat block will be Chakachak
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट ब्लॉक के 16 जर्जर एवं ध्वस्त भवन चकाचक होंगे। विभाग ने इनकी मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए छह करोड़ से अधिक की लागत का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के जर्जर और ध्वस्त स्कूल भवनों का मुख्यमंत्री घोषणा के तहत निर्माण किया जाएगा। हालांकि लोग लंबे समय से बदहाल स्कूलों के निर्माण की मांग उठा रहे थे। इस पर विभाग ने 6.32 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इसमें जर्जर जीआईसी डम्डे, जीआईसी बनकोट, जीआईसी सेराघाट, जीआईसी भूलीगांव के भवनों की मरम्मत के लिए पांच-पांच लाख, राउमावि बुरसुम, राउमावि नल्ता, जीआईसी भिनगड़ी के लिए 80-80 लाख, जीआईसी खिरमांडे, जीआईसी खैरोली के लिए 50-50 लाख, जीजीआईसी के ध्वस्त भवन के लिए एक करोड़, जीआईसी गांधीनगर के लिए 25 लाख, जीआईसी पिल्खी के लिए 10 लाख, जीआईसी दुबौला के लिए एक लाख, जीआईसी डोबालखेत के लिए 30 लाख, जीआईसी झलतोला के लिए 16 लाख, जीआईसी कोठेरा के लिए 90 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि सिंचाई विभाग के निरीक्षण और जांच के बाद जर्जर, ध्वस्त भवनों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed