{"_id":"69d14c30a2303875660294dc","slug":"the-depot-needs-new-buses-to-run-on-closed-routes-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140206-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंद रूटों पर दौड़ाने के लिए डिपो को नई बसों की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंद रूटों पर दौड़ाने के लिए डिपो को नई बसों की दरकार
Sat, 04 Apr 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आवाजाही के लिए सुगम कही जाने वाली रोडवेज सेवा यात्रियों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है। डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। बंद रूटों पर दौड़ाने के लिए डिपो को नई बसों की दरकार है। सीमांत जिले में डीडीहाट, पीपली, भागीचौरा रूट पर लंबे समय से बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान हैं। मजबूरन यात्रियों को टैक्सी में अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है।
दो दशक पूर्व तक पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 120 से अधिक शामिल थीं। बसों की संख्या बढ़ने के बजाय कम हुई तो डिपो को भागीचौरा, पीपली, डीडीहाट रूट पर बस सेवा बंद करनी पड़ी। इन रूटों पर लंबे समय से बस संचालित करने की मांग की जा रही है। डिपो का कहना है कि संख्या कम होने से इन रूटों पर बसों को दौड़ाना मुश्किल हो रहा है। डिपो के मुताबिक, इन मार्गों के साथ ही अन्य रूटों पर संचालन शुरू करने के लिए 40 बसों की जरूरत है। डिपो लगातार बसों की मांग निदेशालय से कर रहा है। बीते दिनों छह बसें भेजकर निदेशालय ने जिम्मेदारी निभा दी। नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया गया। ऐसे में बंद रूटों पर यात्री अब भी बसों का इंतजार कर रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
20 बसें हो चुकी हैं खटारा, 10 को भेजा टनकपुर
डिपो के बेड़े में शामिल 64 में 20 बसें अपनी उम्र पार कर खटारा हो चुकी हैं। डिपो ने 10 बसों को टनकपुर भेज दिया। कमी के चलते अब भी 10 खटारा बसों को सड़कों पर दौड़ाना डिपो की मजबूरी बना है। ये पुरानी बसें आए दिन यात्रियों को रास्तों पर धोखा दे रही हैं। बसों को संचालित कर यात्रियों की सुरक्षा को भी अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बोले लोग
पीपली क्षेत्र में लंबे समय से बस सेवा बंद है। कई बार मांग के बाद भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। हमारे क्षेत्र की डिपो ने अनदेखी की है। -बहादुर सिंह, पीपली
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भागीचौरा रूट पर बस का संचालन होने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल रहा था। यह सेवा बंद कर दी गई जो आज तक शुरू नहीं हो सकी। जल्द इस रूट पर बस का संचालन होना चाहिए। -नवीन भट्ट, सिंगाली
-- -- -- -- --
कोट-यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों पर बस का संचालन हो रहा है। डिपो को नई बसें मिलने की उम्मीद है। बेड़े में पर्याप्त बसें होंगी तो बंद रूटों पर भी इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़