{"_id":"67f40504af8b89d0610512bc","slug":"the-decision-to-provide-relief-to-the-public-came-out-of-the-palika-board-meeting-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126279-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पालिका बोर्ड बैठक से निकला जनता को राहत देने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पालिका बोर्ड बैठक से निकला जनता को राहत देने का फैसला
Mon, 07 Apr 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद पालिकाध्यक्ष विमल रावल और सभासद। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के लोगों को अब भवन कर में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। पालिका की बोर्ड बैठक में भवन कर आधा करने का प्रस्ताव पारित हुआ है। भवन कर बढ़ाने के खिलाफ लोगों के विरोध को देखते हुए पालिका ने अपने निर्णय से हाथ पीछे खींच लिए हैं।
निकाय चुनाव के बाद भवन कर और पानी का बिल बढ़ाने का विरोध शुरू हो गया था। लोगों का कहना था कि पालिका ने मनमाने तरीके से भवन कर बढ़ाया है। सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में पालिका ने नगर के लोगों को बड़ी राहत दी है। पालिकाध्यक्ष विमल रावल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में पूर्व में तय भवन कर में 50 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव पारित हुआ।
बैठक में व्यापारियों के लाइसेंस नए सिरे से बनाने, वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने, आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए नगर में सीसीटीवी लगाने और पार्क के लिए जगह तलाशने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ मीनाक्षी बरदोला, सभासद चारु दीपक बोरा, भरत खाती, ज्योति, उमा पांडे, भगवत सिंह रावल, लक्ष्मी कार्की, सुमन आर्या आदि मौजूद रहे। इधर सभासदों और नगर के लोगों ने पालिका के इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई है।