फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The debris placed on the Chandak road again

चंडाक रोड पर फिर ठिकाने लगाया मलबा

Mon, 07 May 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
The debris placed on the Chandak road again
चंडाक रोड पर पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

नगर से सटे पर्यटक स्थल चंडाक रोड पर एक बार फिर मलबा ठिकाने लगाया गया है। निर्माण करने वालों ने रविवार रात चंडाक रोड के किनारे आधा किमी के दायरे पर बेतरतीबी से मलबा डाला है। इससे पर्यटक स्थल की सुंदरता बदरंग हो गई है। दूसरी ओर बारिश में यह मलबा पुनेड़ी गांव के लिए भी खतरा बना है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह क्षेत्रवासी रोज की तरह टहलने के लिए चंडाक रोड पर निकले तो कई स्थानों पर सड़क किनारे मलबा नजर आया। उल्का देवी मंदिर से लेकर केएमवीएन गेस्ट हाउस, इंडेन गैस गोदाम से आगे आधा किमी के दायरे में सड़क पर मलबा डाला गया। नगर पालिका से लेकर घंटाकरण, जीजीआईसी आदि कई स्थानों पर तो मलबा बीच सड़क पर आ गया है। इससे सुबह आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी कई बार चंडाक रोड पर मलबा ठिकाने लगाया गया है। निर्माण करने वाले प्रशासन की नजर बचाकर रातोंरात रोड पर मलबा डालते आ रहे हैं। इससे पर्यटक स्थल की सुंदरता बदरंग हो रही है। दूसरी ओर चंडाक रोड के नीचे बसे पुनेड़ी गांव को भी खतरा बना है। पिछले साल बारिश के बाद सड़क पर डाला गया मलबा गांव तक पहुंच गया था। इससे ग्रामीणों को खासा नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने छापामार कर कुछ वाहनों को पकड़ा था। इनके खिलाफ कार्रवाई भी हुई, लेकिन प्रशासन की सुस्ती के बाद अब एक बार फिर सड़क के किनारे मलबा डाला जा रहा है। एसडीएम एसके पांडेय का कहना है कि रोड पर मलबा डालने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण करने वालों से मलबा हटवाया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed