फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The current woman's death, people angry

करंट से महिला की मौत, लोगों में गुस्सा

Mon, 20 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 20 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

 मदकोट कस्बे से 15 किमी दूर ढूनामानी गांव में सोमवार सुबह घर के पास के खेत से सब्जी तोड़ रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इलाके में एक साल के भीतर बिजली करंट से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ऊर्जा निगम के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है। इन घटनाओं के लिए ऊर्जा निगम को जिम्मेदार मानते हुए लोगों ने कहा कि कई जगह बिजली के पोल टेढ़े हो गए हैं।

विज्ञापन


लाइनों में करंट आ रहा है। कई जगह तार जमीन को छू रहे हैं पर निगम के अधिकारियों ने कभी भी इस अव्यवस्था को दूर करने का प्रयास नहीं किया।

 ढूनामानी गांव के नैनसिंह की पत्नी नंदी देवी (45) सोमवार सुबह घर के पास खेत से सब्जी तोड़ने गई थी। तभी उनको करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसी नंदी देवी को गांव के लोग डोली में रखकर मदकोट अस्पताल के लिए लाए लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। नैन सिंह के परिवार पर अचानक विपदा आ गई। नैन सिंह खुद बकरी पालन कर परिवार पालते हैं। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुनस्यारी से पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और ऊर्जा निगम के एसडीओ नीरज पांडे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मदकोट में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीओ ने गांव जाकर बिजली लाइन देखी। इस इलाके में एक साल के भीतर पांच लोगों की करंट से मौत हो गई है। सेरा और उमडाडा गांव में पहले करंट से मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। ढूनामानी गांव के गंगा सिंह फर्स्वाण, जसवंत भंडारी, मान सिंह भंडारी का कहना है कि इस तरह की लापरवाही के लिए ऊर्जा निगम के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बार घटनाएं हो रही हैं लेकिन निगम अपने स्तर से कोई कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed