फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Commission directed for effective action in the case of molestation of girl students.

Pithoragarh News: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में प्रभावी कार्रवाई का आयोग ने दिया निर्देश

Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 03 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The Commission directed for effective action in the case of molestation of girl students.
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग महाविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के गंभीर और शर्मनाक आरोप के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में एक पीड़ित छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के बाद पूरा प्रकरण उजागर होने पर आरोपी प्राध्यापक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए जिलाधिकारी को फोन कर त्वरित, प्रभावी और कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त दंड सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है। इससे महाविद्यालय की छात्राओं में असुरक्षा का माहौल पैदा होने की आशंका गहरा गई है। शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार की हरकतें न केवल संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि छात्राओं के मनोबल पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं। मामले में महाविद्यालय प्रशासन ने भी पीड़िता को पूर्ण सुरक्षा, सहयोग और मानसिक संबल प्रदान करने का भरोसा दिलाया है। आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस मामले पर आयोग लगातार निगरानी रखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिला आयोग की तरफ से मामले की जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। एसपी और एसडीएम को घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। - आशीष भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed