फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The cities will be supplied by tankers scarcity, Naithani

किल्लत वाले नगरों में होगी टैंकरों से सप्लाई , नैथानी

Sat, 16 May 2015 07:12 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 May 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
The cities will be supplied by tankers scarcity, Naithani
प्रदेश के शिक्षा और पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा है कि पिथौरागढ़ जिले को नई पेयजल योजनाओं के निर्माण, लिफ्ट पेयजल योजनाओं के निर्माण और योजनाओं की मरम्मत के लिए एक अरब 21 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। कहा कि पिथौरागढ़ के लिए बन रही आंवलाघाट लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2016 तक हो जाएगा और नगर को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

जगदीशशिला डोली यात्रा के साथ यहां पहुंचे श्री नैथानी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए उनके मंत्रालय ने पूरे इंतजाम किए हैं। गर्मियों में ज्यादा किल्लत वाले नगरों और कस्बों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि गर्मियों में स्रोतों का स्तर कम हो जाता है। इससे संकट पैदा होने लगता है। फिर भी यह कोशिश की जा रही है कि ज्यादा किल्लत वाले नगरों के लिए नई योजनाओं का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इस बार सरकार ने पब्लिक स्कूलों को 25 प्रतिशत गरीबों को प्रवेश दिलाने के एवज में तीन करोड़ 12 लाख 94 हजार रुपए दे दिए हैं। सर्व शिक्षा अभियान में 90 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि निर्गत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान समस्याओं की जानकारी भी ली जा रही है और समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed