फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The cheating team who got the first place will get 51 thousand

प्रथम स्थान पाने वाले छलिया दल को 51 हजार मिलेंगे

Wed, 07 Feb 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
The cheating team who got the first place will get 51 thousand
पिथौरागढ़ में वसंतोत्सव के बारे में जानकारी देते आयोजक - फोटो : अमर उजाला

19 फरवरी से शुरू हो रहे वसंतोत्सव में छलिया दलों की भी धूम रहेगी। वसंतोत्सव के दौरान होने वाली छलिया दलों की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले दल को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को होलीडे होम में हुई वसंतोत्सव समिति और छलिया महोत्सव समिति की बैठक में की गई। वसंतोत्सव के दौरान परंपरागत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले दल को 51 सौ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


वसंतोत्सव समिति के संयोजक राकेश देवलाल ने बताया कि दूसरा स्थान पाने वाले छलिया दल को 31 हजार, तीसरा स्थान पाने वाले दल को 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसी तरह परंपरागत वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाले वादक को 21 सौ, तीसरे स्थान पर रहने वाले वादक को 11 सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा। छलिया और वाद्य प्रतियोगिता 23 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


सभी दलों से कहा गया है कि 10 फरवरी तक अपना पंजीकरण करा लें। बैठक में वसंतोत्सव के आयोजन को शानदार और आकर्षक बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में छलिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, सचिव पवन कुमार जोशी, कै. दीवान सिंह वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, गोविंद बिष्ट, दुर्गा धामी, ललित राठौर, भीम राम आदि उपस्थित थे। वसंतोत्सव 19 से 24 फरवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed